मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जन्म दिवस “राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” के रूप में मनाया

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने उपस्थित लोगों को देश की एकता एवं अखण्डता के लिए शपथ दिलायी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, October 31, 2025

The birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel is celebrated as "National Integrity Day".

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जन्म दिवस “राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता हेतु शपथ दिलाई गई कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार बल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करनें के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।” जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, एडीएम एल/ए श्री विवेक मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय, आईएएस श्री अयान जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले