धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

“मां गंगा की धारा रुकी, श्रद्धालुओं की आस्था फंसी रेत में — सांसद रमेश अवस्थी ने दिलाया समाधान का भरोसा”

सरसैयाघाट के सामने गंगा में जमी रेत से स्नानार्थी और पुरोहित परेशान, मां गंगा सेवा समिति ने सांसद से लगाई गुहार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, October 28, 2025

"The flow of Mother Ganga has stopped, the faith of devotees is stuck in the sand - MP Ramesh Awasthi assured a solution."

संवाददाता हरी ओम द्विवेदी

कानपुर। मां गंगा सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज महानगर के सांसद श्री रमेश अवस्थी से उनके स्वरूप नगर स्थित निवास कार्यालय पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि सरसैयाघाट के सामने मां गंगा जी में बालू का विशाल ढेर जमा हो गया है, जिसके कारण गंगा स्नानार्थियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इस रेत जमाव से गंगा जी का जल घाट के किनारे तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे न केवल श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है बल्कि घाट किनारे जीविकोपार्जन करने वाले पुरोहितों, नाविकों और अन्य व्यवसायियों की आजीविका भी ठप पड़ गई है।

मां गंगा सेवा समिति ने सांसद से मांग की कि रेत हटाने हेतु ड्रेजर मशीन की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि गंगा का प्रवाह पुनः सुचारु हो सके।

सांसद रमेश अवस्थी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समस्या के शीघ्र समाधान हेतु केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष पंडित दीनानाथ द्विवेदी, सनातन सेवा सत्संग के अध्यक्ष सुधीर भाई मिश्रा, पर्यावरण विकास संस्थान के संयोजक राकेन्द्र मोहन तिवारी, उमेश शुक्ला, शरद प्रकाश अग्रवाल, डॉ. कुशल द्विवेदी, सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी, अनिल त्रिपाठी, प्रखर तिवारी, संदीप साहू, शिवकुमार वर्मा आदि शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले