पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

लघु उद्योग भारती ने दीपावली महोत्सव का किया भव्य आयोजन

फ़ैमिली फोटो शूट, लाइव कुम्हार, ट्रेम्पोलिन, किड्स फन गेम्स और बंगाली व्यंजन जैसे आकर्षणों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 16, 2025

Attractions like family photo shoot, live potter, trampoline, kids fun games and Bengali cuisine kept the attendees entertained

सहारनपुर । सहारनपुर में लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में दीपावली महोत्सव “माँ दुर्गा पूजा पंडाल” के रूप में पारिवारिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे लघु उद्योग भारती के 250 परिवारों के 1000 सदस्यों ने भाग लिया ।

इस कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल के लघु भारती में सहारनपुर के उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की दिवाली थीम और पश्चिमी बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भारतीय वाद्य यंत्रों के द्वारा की गयी माँ दुर्गा की आरती, छाऊ नृत्य (महिषासुर मर्दन), तारापद रजक (राष्ट्रपति अवार्ड से पुरस्कृत पश्चिमी बंगाल टीम के द्वारा), धुनुची (विशेष माँ दुर्गा पूजा), सिंदूर खेला (दिल्ली ग्रुप टीम)। फ़ैमिली फोटो शूट, लाइव कुम्हार, ट्रेम्पोलिन, किड्स फन गेम्स और बंगाली व्यंजन जैसे आकर्षणों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त सहारनपुर मंडल अटल कुमार राय रहे साथ माँ शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय की कुलपति वाई विमला जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पुलिस अधीक्षक सागर जैन एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से विभाग प्रचारक आशुतोष , विभाग संघचालक राकेश वीर जी, महानगर प्रचारक कवीन्द्र विभाग कार्यवाह अरविंद त्यागी महानगर कार्यवाह रमेश कश्यप सह कार्यवाह देवेंद्र

उद्योग विभाग के अधिकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी एवं उपायुक्त उद्योग , जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र सचिन जैन मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के महासचिव ( मेरठ संभाग ) अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, संघठन महामंत्री शौर्य जैन, संरक्षक सुधाकर अग्रवाल ,सचिव विशाल नागपाल, इन. मुकेश शर्मा ,आशीष भारद्वाज, विभिन्न औद्योगिक शेत्रों के प्रभारी दुष्यंत सैनी, राजीव आनंद, सुशील भारद्वाज, रजत अग्रवाल, प्रतीक बंसल, राघव सिंघल, घनश्याम माहेश्वरी, आदेश बिंदल, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, नवीन सिंघल संजय गोयल, प्रवेश विज, अजेश शर्मा,संजीव जैन ,पुनीत धीर, करण गिरधर, सी ए मुकेश गोयल, सी ए सचिन जैन, बृजेश प्रजापति, विपुल जैन, अक्षय पुंडीर, अमित राणा, मोहित गुप्तार्, सुनील अग्रवाल, निखिल गुप्ता एवं बड़ी संख्या में शामली से आलोक जैन अंकित गोयल अनुज गर्ग एवं मुजफ्फरनगर से राकेश जैन जगमोहन गोयल एवं एनी लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक रीतेंन भट्टाचार्य एवं श्रीमति शुचिता भट्टाचार्य रहे ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले