400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

गोरखपुर से पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों ने जताई खुशी

गोरखपुर। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार की सुबह यात्रियों को लेकर रवाना हुई। यह ट्रेन सुबह 5:46 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ से पाटलिपुत्र के लिए चली। ट्रेन के लोको पायलट अरुण कुमार, सहायक लोको पायलट विजय कुमार और ट्रेन मैनेजर आरए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 22, 2025

गोरखपुर। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार की सुबह यात्रियों को लेकर रवाना हुई। यह ट्रेन सुबह 5:46 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ से पाटलिपुत्र के लिए चली। ट्रेन के लोको पायलट अरुण कुमार, सहायक लोको पायलट विजय कुमार और ट्रेन मैनेजर आरए यादव ट्रेन को लेकर गए।
ट्रेन के रवाना होते ही यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन के संचालन पर खुशी जताते हुए कहा कि अब गोरखपुर से बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र की यात्रा और भी आसान हो गई है।
यहां बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।
इसके बाद रविवार को यात्रा के शुभारंभ से पहले रेलवे अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों ने ट्रेन के साथ सेल्फी ली। प्लेटफार्म नंबर नौ पर मौजूद दूसरी ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों और वहां खड़े लोगों ने भी फोटो खींची। स्टेशन से छूटते ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली
गौरतलब है कि यह ट्रेन सुबह 5:46 बजे गोरखपुर से चलकर अपराह्न 12:45 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस नई सेवा से यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले