आधी रात दर्जनों खलिहानों में फैली आग की साजिश..! - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करेंगे - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र की तीसरी आम सभा बैठक की अध्यक्षता की - द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई - बाल श्रम उन्मूलन अंतर्गत जैकिट कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को कराया गया बालश्रम से मुक्तआधी रात दर्जनों खलिहानों में फैली आग की साजिश..! - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करेंगे - केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सतत तटीय प्रबंधन केंद्र की तीसरी आम सभा बैठक की अध्यक्षता की - द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई - बाल श्रम उन्मूलन अंतर्गत जैकिट कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से तीन बाल श्रमिकों को कराया गया बालश्रम से मुक्त

हुनर की करछी चलाने 8 महिला प्रतिभागी सेमी फाइनल में

26 नवंबर को मूँग दाल आधारित व्यंजनों पर होगा सेमीफाइनल का मुकाबला, छतरपुर के 'द रुद्राक्ष होटल- में 14 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 8, 2025

8 women participants in the semi-finals of the skill ladle

आयुष गुप्ता संवाददाता

कानपुर। स्वाद और परंपरा के डिजिटल संग्राम- बुंदेली शेफ सीज़न 3 के क्वार्टर फाइनल राउंड के नतीजे आ चुके हैं, और अब 14 में से 8 महिला प्रतिभागी सेमीफाइनल की रेस में हुनर की करछी चलाने पहुँच चुकी हैं। सबकी नज़रें क्षेत्र के जाने-माने ऑनलाइन चैनल, द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के अगले राउंड पर हैं, जो कि 26 नवंबर को होगा।

घर की रसोइयों से हुनर की खुशबू बढ़ाते हुए, क्वार्टर फाइनल राउंड में झाँसी की स्वप्निल मोदी और हेमा गुप्ता ने सिथोरा से पारंपरिक व्यंजनों की यादें ताज़ा कर दीं। छतरपुर की विभा अग्निहोत्री और पन्ना की नैंसी शिवहरे ने स्वादिष्ट लप्सी भिड़ई प्रस्तुत की। सागर की रश्मि ठाकुर ने डुबरी से देसीपन को आधुनिक प्रस्तुति में ढाला, जबकि ललितपुर की रूचि जैन ने ज्वार के ढोकले और गेहूँ की खीर बनाकर सेहत और स्वाद दोनों का स्वादिष्ट संगम पेश किया। हमीरपुर की रीना सचान ने सिधरा से सबका मन जीत लिया, वहीं झाँसी की सजीदा आमिर ने भुट्टे का किस और ज्वार की महेरी को अपने अनूठे अंदाज़ में पेश किया।

प्रतिभागियों के व्यंजनों का मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाइन जज पैनल में तीन अनुभवी हस्तियाँ शामिल रहीं: बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विजेता समिता, सीज़न 2 की विजेता ज़हीदा परवीन और आतिथ्य क्षेत्र में 20 वर्षों के अनुभव वालीं मेघना शर्मा। सभी जजेस ने बुंदेली व्यंजनों की प्रस्तुति, स्वाद और उसमें नएपन के हर पहलू का बारीकी से अवलोकन किया। वहीं, प्रतियोगिता की होस्ट शिवांगी तिवारी ने अपनी जोशीली आवाज़ और अलग अंदाज़ से पूरे कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले