​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

पटना और जहानाबाद के नशा कारोबारी से बरामद हुआ 5460 बोतल कोरेक्स, तीन गिरफ्तार

एक कार, एक टाटा मैजिक, 5 मोबाइल और 875 बोतल मेडिकल ग्लूकोस वाटर बरामद,दवा की आड़ में करते थे कफ सिरप का कारोबार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 30, 2025

5460 bottles of Corex recovered from drug dealers in Patna and Jehanabad, three arrested

अजय कुमार सहरसा जिला पुलिस टीम को बीती रात भारी सफलता हासिल हुई। जब गुप्त सूचना पर छापामारी कर तीन कोरेक्स कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनसे 5460 बोतल कोरेक्स कफ सिरफ भी बरामद हुआ। वे मेडिकल ग्लूकोस वाटर के आर में कोरेक्स का कारोबार करते थे। ऐसे में 875 बोतल मेडिकल ग्लूकोस वाटर के साथ एक टाटा मैजिक वाहन, एक कार, पांच मोबाइल भी जब्त किए गए।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के भंडारण, सेवन, निर्माण, खरीद, बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती कर इसे सुनिश्चित कर रहे हैं। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिहरा थाना क्षेत्र के बेला गांव, वार्ड नंबर – 14 स्थित अर्जुन राय के घर के सामने खाली जमीन पर एक टाटा मैजिक वाहन लगा हुआ है।जिस पर कुछ कार्टून लदा हुआ है। जो संदेह उत्पन्न कर रहा है। सूचना के बाद एसपी हिमांशु के निर्देश पर उनके नेतृत्व में बिहार थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा, पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार, शंभू कुमार यादव, रविंद्र कुमार, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी, कर्मी और बिहरा पुलिस बल के साथ छापामारी की गई।

जिसमें उक्त स्थल पर एक टाटा मैजिक और एक कार खड़ी थी। कुछ लोग टाटा मैजिक से कार्टून उतार कर कार में रख रहे थे। वे लोग पुलिस को अचानक देख भागने लगे। जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया। तीन लोग पकड़ में आए। कुछ लोग अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार कारोबारी पटना जिले के कदमकुआं थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी मोहन राम के पुत्र सोनू राम, सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली गांव निवासी महेश कुमार के पुत्र नीतीश कुमार और जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव निवासी कमलेश प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार थे।

टाटा मैजिक पर लदी कार्टून की जांच की गई। तो उनमें 5460 बोतल कुल 546 लीटर कोरेक्स कफ सिरफ बरामद हुआ। साथ ही उक्त कोरेक्स के ऊपर 875 बोतल मेडिकल ग्लूकोस वाटर भी रखा बरामद हुआ था। जिसकी आर में कोरेक्स को लाया गया था। तीनों कारोबारी की पांच मोबाइल जब्त हुई। मौके से ही कार और पिकअप को भी जब्त कर लिया गया। जिसको लेकर बिहरा थाना कांड संख्या – 278/25 दर्ज की गई थी। जप्त कोरेक्स कफ सिरफ का बाजार मूल्य 16 लाख 38 हजार रुपए थी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले