​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ में 135 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र में 135 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, March 1, 2026

135 blood donors donated blood in the 'Blood Donation Camp' organized by Sant Nirankari Charitable Foundation.

नकुड़ सहारनपुर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर रक्तदान शिविर का आयोजन

नकुड़ । मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं उनके मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच नकुड़ में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभांरभ जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने किया। श्री चौधरी नें कहा कि रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी नि:स्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करी।

उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही सकारात्मक और समाजसेवी गतिविधि है, रक्तदान एक महत्वपूर्ण और जीवनदायी कार्य है जो कई लोगों की जीवन बचाने में मदद करता है। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन इस तरह के रक्तदान शिविरों से रूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध होता है, लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है, और समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन और इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी भाई बहनों व श्रद्धालु को इस सकारात्मक कार्य के लिए धन्यवाद और बधाई।

संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में महिला व पुरुषो ने लगभग 135 यूनिट रक्त एकत्र किया एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय के रक्तकेंद्र में जमा किया गया। ब्रांच संयोजक धीर सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, साध संगत, सेवादल के भाई व बहनो, एवं डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले