विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' - युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव—मन की बात के बाद बोले-- नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल - नहर पटरी पर अवैध खनन का कहर 25 तक शीशम व चिरौंजी के पौधे किए नष्ट, वन विभाग ने दी तहरीर - बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतेंविधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' - युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव—मन की बात के बाद बोले-- नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल - नहर पटरी पर अवैध खनन का कहर 25 तक शीशम व चिरौंजी के पौधे किए नष्ट, वन विभाग ने दी तहरीर - बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी - महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें

युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव—मन की बात के बाद बोले– नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल

कुशीनगर। पडरौना! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड रविवार को नगर पालिका परिषद पडरौना में उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन एवं नेतृत्व में बूथ संख्या-250

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, July 26, 2026

कुशीनगर। पडरौना! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड रविवार को नगर पालिका परिषद पडरौना में उत्साह और अनुशासन के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन एवं नेतृत्व में बूथ संख्या-250 पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस, शौर्य विजय यात्रा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, युवा वैज्ञानिकों और नवाचार, खेल, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं जैव विविधता, शिक्षा तथा हस्तशिल्प समेत कई समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत का भविष्य है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा सामाजिक जागरूकता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही वर्षा को जल संरक्षण का अवसर बताते हुए सभी से जल बचाने और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और अंतरिक्ष जैसे सभी क्षेत्रों में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी एशिया के कई देशों में युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद भारत में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों पर नियंत्रण प्रधानमंत्री की सफल विदेश नीति और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल, बूथ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, राजेश कुशवाहा, प्रदीप चौधरी, सन्नी मिश्रा, धीरज साह, रामू पांडेय, अवधेश गुप्ता, गौरव रौनियार, सुदर्शन कुशवाहा, आकाश पांडेय, कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, अनूप गोंड, संतोष चौहान, मदन चौधरी, केदार मद्धेशिया, मंथन सिंह, संदीप निगम, मुरारी पटेल, बबलू शर्मा, पिंटू साह, अमर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले