कुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजनकुशीनगर में गरजी जन अधिकार पार्टी! 49 दिनों की जन न्याय पदयात्रा का हुआ भव्य समापन - सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव - टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना .. - थाना नवागढ़ पुलिस की बड़ी रेड कार्यवाही—02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार - रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस डिजिटल कार्ड वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मोहर्रम को लेकर कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के मिश्रौली चौकी अंतर्गत ग्राम बड़हरागंज स्थित कर्बला एवं

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, June 25, 2026

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के मिश्रौली चौकी अंतर्गत ग्राम बड़हरागंज स्थित कर्बला एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम से जुड़े जुलूस मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के नागरिकों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से संवाद करते हुए प्रशासन की ओर से पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले