जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बाढ़ बचाव कार्य समय से नहीं निपटे अब खानापूरी

बाढ़ बचाव कार्य समय से नहीं निपटे अब खानापूरी दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो पूरनपुर /पीलीभीत।शारदा नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए बरसात से पहले ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा समय से कार्य पूरा नहीं किया जा सका। अब

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 30, 2025

बाढ़ बचाव कार्य समय से नहीं निपटे अब खानापूरी

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

पूरनपुर /पीलीभीत।शारदा नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए बरसात से पहले ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा समय से कार्य पूरा नहीं किया जा सका। अब वर्षा और नदी के बढ़ते जलस्तर के बाद जिम्मेदारों ने कार्य को पूरा करने के लिए घपलेबाजी शुरू कर दी है। स्परों के किनारे से ही नदी को जेसीबी से काटकर रेत से स्पर का कार्य पूरा किया जा रहा है। माधोटांडा सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ खंड और शारदा सागर खंड के द्वारा कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी करोड़ों रुपये की धनराशि से कार्य किये गये हैं। शारदा सागर खंड के द्वारा भी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं से कार्य किया गया। बाढ़ कार्यों को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार ही समय से पूर्व कार्य निपटाने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी और एसडीएम भी लगातार बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। अब वर्षा भी
प्रारंभ हो गई है। उधर शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। लेकिन बाढ़ बचाव कार्य अभी पूरे नहीं हो सके। लेकिन शारदा सागर खंड के द्वारा अब कार्य को जल्द पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन कार्यों में गुणवत्ता को लेकर अनियमितताएं बरती जा रही है। नलडेंगा और नगरिया खुर्द कलां में स्पर नम्बर 22 पर पत्थर से स्पर तैयार कर दिया गया है। लेकिन स्पर के किनारे से ही मिट्टी को जेसीबी से उठाकर स्पर और सड़क को मिलाया जा रहा है।इससे नदी का किनारा कटकर बाढ़ के समय और नुकसान पैदा कर सकता है। सहायक अभियंता राम अवध भी मौके पर पहुंच कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। लेकिन कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं पर सभी अभियंता आंखें बंद किए हुए हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले