गोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तारगोविंदपुरम में मासूमियत पर वार! 10 साल के बच्चे से अश्लील हरकत का आरोप - 20 साल के संघर्ष का असर! PWD के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा - योग प्रशिक्षकों ने रखीं 7 सूत्रीय मांगें। - करंट से मौत के मामले में हसौद पुलिस पर गंभीर सवाल, एफआईआर से आरोपी का नाम हटाने का आरोप - स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के काफिले की गाड़ी डंपर से टकराकर पलटी, विधायक समेत चार लोग घायल

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता अमरनाथ यादव लिंक एक्सप्रेस-वे पर पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह की गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में उनके कंधे में चोट आई और तीन लोग घायल हुआ। सभी का इलाज अग्रवाल हॉस्पिटल में चल रहा है।कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 23, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता अमरनाथ यादव

लिंक एक्सप्रेस-वे पर पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह की गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में उनके कंधे में चोट आई और तीन लोग घायल हुआ। सभी का इलाज अग्रवाल हॉस्पिटल में चल रहा है।कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके काफिले में शामिल तीन अन्य लोग घायल हो गए। उनके सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं, जो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब सात बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा के पास हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी स्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को तत्काल गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले