मोहर्रम को लेकर कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’मोहर्रम को लेकर कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’

ग्राम प्रधान ने कम समय में जनता के बीच बनाई खास पहचान, जनता का जीत रहे दिल: अर्जुन मंडल

पूरनपुर, पीलीभीत।राजनीति में ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं जब कोई नेता बहुत कम समय में जनता के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ले। लेकिन ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल ने यह करिश्मा कर दिखाया है। उनकी मेहनत, सादगी और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें क्षेत्र

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, June 29, 2025

पूरनपुर, पीलीभीत।
राजनीति में ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं जब कोई नेता बहुत कम समय में जनता के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ले। लेकिन ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल ने यह करिश्मा कर दिखाया है। उनकी मेहनत, सादगी और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें क्षेत्र की राजनीति में एक सशक्त और विश्वसनीय चेहरा बना दिया है।
क्षेत्रीय राजनीति में एक नया चेहरा तेजी से उभर कर सामने आ रहा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पंचायत महाराजपुर के रहने वाले ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से बेहद कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव और हर वर्ग से सीधा संवाद उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। गाँव में जाकर लोगों की समस्याएँ सुनना और तुरंत समाधान की कोशिश करना उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है।
विशेष रूप से युवाओं के बीच ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल के एक प्रेरणा के रूप में देखे जा रहे हैं। शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर उनकी सक्रियता उल्लेखनीय रही है।
स्थानीय जनता का कहना है कि “अर्जुन मंडल जैसा जमीनी नेता क्षेत्र को बहुत समय बाद मिला है।”अर्जुन मंडल” का राजनीतिक सफर भले ही हालिया हो, लेकिन जनसेवा की भावना उनके भीतर वर्षों से रही है। वे अक्सर कहते हैं, “राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है, सत्ता का साधन नहीं।” यही सोच उन्हें बाकी नेताओं से अलग करती है।गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को वे न सिर्फ सुनते हैं, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए खुद सक्रिय रहते हैं। चाहे तेज बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत हो या किसानों की फसल बीमा योजना से जुड़ी समस्याएं – ‘ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल’ हर मौके पर सामने नजर आते हैं।आज के दौर में जहां युवाओं का राजनीति से मोहभंग हो रहा है, वहीं ग्राम प्रधान अर्जुन मंडल’ जैसे नेता उन्हें फिर से जोड़ रहे हैं। वे युवाओं से संवाद करते हैं, उन्हें प्रेरित करते हैं, और रोज़गार, शिक्षा व खेलों के लिए स्थानीय स्तर पर नए अवसर खड़े कर रहे हैं। सक्रियता और कार्यशैली की चर्चा है। भाजपा पार्टी को युवा और समर्पित नेताओं से ही पार्टी की जड़ें और मजबूत होती हैं।जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता, पारदर्शी कार्यशैली और विनम्रता ने उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित कर दिया है। अब सभी की निगाहें उनके आगामी राजनीतिक कदमों पर हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले