ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

नेकी की दीवार संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान

पूरनपुर/पीलीभीत। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा 29 जून 2025 को एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करना था। इस अभियान का शुभारंभ संस्था की समन्वयक अनुष्री भारद्वाज द्वारा किया गया।कार्यक्रम में टीएसआई

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, June 29, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा 29 जून 2025 को एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करना था। इस अभियान का शुभारंभ संस्था की समन्वयक अनुष्री भारद्वाज द्वारा किया गया।कार्यक्रम में टीएसआई पीलीभीत रघुविंदर सिंह चौहान एवं आरटीओ वीरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की महत्ता, सुरक्षा उपायों एवं सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की।अभियान के दौरान चालकों के बीच जागरूकता पंपलेट, जल की बोतलें एवं गमछे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना ही नहीं, बल्कि चालकों को सम्मानजनक व्यवहार व सुरक्षित यातायात का हिस्सा बनाना भी था।कार्यक्रम के समुचित संचालन में कीवी धमीजा, रश्मि आनंद एवं कनिका सबरवाल ने NGO के साथ मिलकर सराहनीय समन्वय किया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर यातायात पुलिस के कर्मियों – केपी भारती, कमील खान, एवं राम अवतार ने भी सहभागिता निभाई और ई-रिक्शा चालकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी।इस जन-जागरूकता अभियान में संस्था से जुड़े युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से करनप्रीत सिंह, करनजोत सिंह, देव शर्मा, सीरतपाल कौर, वंश कुमार, सुप्रीत कौर, शरद मिश्रा एवं अंशप्रीत सिंह शामिल रहे। इन विद्यार्थियों ने ई-रिक्शा चालकों से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी एवं सुरक्षा के महत्व को समझाया। नेकी की दीवार संस्था ने यह संकल्प लिया है कि वह भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी अभियानों का आयोजन करती रहेगी ताकि समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले