रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बीसलपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, September 5, 2025

पीलीभीत | जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया द्वारा बीसलपुर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों अर्जुनपुर से गोबलपतिपुरा तक दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि चंपावत और उधम सिंह नगर में हुई मूसलाधार बारिश का सीधा असर जनपद पर पड़ा है।

उन्होंने अर्जुनपुर सहित कई गांव बाढ़ से जूझ रहे है। जिलाधिकारी ने बताया कि डैम से पानी छोडना कम कर दिया है शीघ्र ही जलभराव की समस्या समाप्त हो जायेगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर बाढ क्षेत्रों को देखा और लोगों का हाल जाना।

उन्होंने बताया कि लोगों की हर संभव सहायता की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोऐ जिसके लिए कम्युनिटी किचन संचालित है लोगों को भोजन के पैकेट/खाद्यान्न सामग्री वितरित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीमें लगाई गई है।
जिलाधिकारी ने सदर तहसील में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को गुणवत्तापूर्ण भोजन व राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खाद्यान्न किट को देखा व जानकारी ली। इस दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर, तहसीलदार बीसलपुर, सीओ बीसलपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले