सोनभद्र: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका - ​सोनभद्र: जनपद न्यायालय में दुकानों की नीलामी स्थगित, अब 17 मार्च को होगी प्रक्रिया - अनुराधा त्रिपाठी को मिला 'मिस कीनाराम' अवार्ड, पूर्व छात्राओं का जुटा मजमा - सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, मेडिकल कॉलेज बना शोषण का केंद्र: प्रमोद यादव - समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के शिवपुर नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाया बदसलूकी का आरोपसोनभद्र: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका - ​सोनभद्र: जनपद न्यायालय में दुकानों की नीलामी स्थगित, अब 17 मार्च को होगी प्रक्रिया - अनुराधा त्रिपाठी को मिला 'मिस कीनाराम' अवार्ड, पूर्व छात्राओं का जुटा मजमा - सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, मेडिकल कॉलेज बना शोषण का केंद्र: प्रमोद यादव - समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के शिवपुर नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाया बदसलूकी का आरोप

गुरुदेव 

माता-पिता ही है सर्व प्रथम गुरु अबोध बालक के, गढ़ते शुभ संस्कार व अनमोल अनुभव जीवन के, करो सदैव ही तुम अपने माता-पिता का आदर, ताकि भरी रहे “आनंद” खुशियों से जीवन गागर । शिक्षा का सुरक्षित कवच धारण करना है आवश्यक, जीवन के अंजाने उतार चढा़व

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 4, 2025

माता-पिता ही है सर्व प्रथम गुरु अबोध बालक के,

गढ़ते शुभ संस्कार व अनमोल अनुभव जीवन के,

करो सदैव ही तुम अपने माता-पिता का आदर,

ताकि भरी रहे “आनंद” खुशियों से जीवन गागर ।

शिक्षा का सुरक्षित कवच धारण करना है आवश्यक,

जीवन के अंजाने उतार चढा़व में यही बनती सहायक,

अशिक्षा से जीवन में जन्म लेती है भयावह कुरीतियॉं,

शिक्षा से संवरती और निखरती है करोड़ों ज़िंदगियॉं ।

मेहनत के सुंदर पुष्प दक्षिणा स्वरूप करो तुम अर्पण,

अपने गुरूदेव के प्रति हो सत्यनिष्ठा सेवाभाव समर्पण,

सजा लो अपने जीवन के खूबसूरत सुखद दिनमान,

गुरु की दी हुई शिक्षा का करो तुम हृदय से सम्मान ।

उच्चतम मर्यादाओं का जीवन में किया हो सुश्रृंगार,

करते रहो गुरुवर के प्रति कृतज्ञता, प्रेम व आभार,

मधुर आचरण व्यवहार मधुर वाणी से हो सुवासित,

ज्ञानमय ज्योत से जीवन ज्योति हो नित प्रकाशित ।

तमस को मिटाकर भरो इन्द्रधनुषी रंगत जीवन में,

हो ज्ञान रूपी दृढ़ आत्मविश्वास संकल्पित मन में, 

आभासी दुनिया में अकेला समझ मत खो जाना,

गुरुवर का हाथ पकड़ सद्मार्ग पर बस चलते जाना ।

–  मोनिका डागा

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले