दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान - सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारणदिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान - सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण

50 दुकानों का हटाया अतिक्रमण, आठ हजार जुर्माना वसूला

मल्हीपुर रोड पर जैन कॉलेज तिराहे से पीएनबी तक चला अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, March 9, 2026

Encroachment of 50 shops removed, eight thousand rupees fine collected

सहारनपुर। नगर निगम ने आज सोमवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मल्हीपुर रोड पर जैन डिग्री कॉलेज तिराहे से पंजाब नेशनल बैंक तक करीब 50 स्थानों से अतिक्रमण हटाया और आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। आईजीआरएस पर आई एक शिकायत पर भी कार्रवाई करते हुए नवीन नगर में एक टैण्ट दुकानदार द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया।

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर आज मल्हीपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान करीब 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। पंाच दुकानों का स्थायी तथा बाकि दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक दर्जन होर्डिंग और बोर्ड जब्त कर नगर निगम लाये गए। कुछ दुकानों के सड़क पर रखे चैनल, गेट, लोहे की सीढ़िया आदि भी जब्त की गयी। लेकिन दुकानदारों द्वारा ये आश्वासन देने के बाद कि वह भविष्य में अतिक्रमण नहीं करेंगे, उन पर जुर्माना लगाकर सामान वापिस कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आठ दुकानदारों पर आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पशु डेरी का चालान- नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में जनता रोड स्थित एक पशु डेरी पर गंदगी फैलाने के कारण दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डेरी स्वामी को एक माह के भीतर वहां से डेरी शिफ्ट करने की चेतावनी भी दी गयी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले