एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभएक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

​सोनभद्र: जनपद न्यायालय में दुकानों की नीलामी स्थगित, अब 17 मार्च को होगी प्रक्रिया

माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेश पर टली नीलामी; पुरानी शर्तों पर ही संपन्न होगा आवंटन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, March 10, 2026

सोनभद्र(अमान खान ब्यूरो चीफ): जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में स्थित दुकानों के आवंटन के लिए सोमवार (9 मार्च 2026) को होने वाली नीलामी की प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में लिया गया है।

17 मार्च को होगी नई तिथि

विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.) और दुकानों की नीलामी समिति के प्रभारी सदस्य/अध्यक्ष आबिद शमीम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए प्रस्तावित यह नीलामी अब 17 मार्च 2026 को संपादित की जाएगी।

शर्तों में कोई बदलाव नहीं

समिति ने स्पष्ट किया है कि नीलामी की प्रक्रिया पूर्व में निर्धारित की गई शर्तों के अनुरूप ही संपन्न होगी। जो लोग इस नीलामी में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे अब संशोधित तिथि के अनुसार अपनी तैयारी पूर्ण कर सकते हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले