बीज गुणवत्ता जांच में धान बीज मानक स्तर का पाया गया - पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब - UP में आम की दावत, सियासत पर चर्चा! CM Yogi से मिलकर Nitin Nabin ने सेट किया Mission 2027 का टारगेट - Passport Index 2026 में भारत को बड़ा झटका, रैंकिंग गिरी, सिर्फ 26 देशों में Visa-Free एंट्री - सरकारी नोटिस के बाद जागा Meta, कहा- CSAM Content पर हमारी Zero Tolerance Policyबीज गुणवत्ता जांच में धान बीज मानक स्तर का पाया गया - पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब - UP में आम की दावत, सियासत पर चर्चा! CM Yogi से मिलकर Nitin Nabin ने सेट किया Mission 2027 का टारगेट - Passport Index 2026 में भारत को बड़ा झटका, रैंकिंग गिरी, सिर्फ 26 देशों में Visa-Free एंट्री - सरकारी नोटिस के बाद जागा Meta, कहा- CSAM Content पर हमारी Zero Tolerance Policy

खेत में मिला 20 वर्षीय सचिन का शव, मौत से दहला पूरा गांव; जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन के मंडुआडीह गांव में रविवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। खेत में 20 वर्षीय युवक सचिन चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की खबर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, July 5, 2026

कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन के मंडुआडीह गांव में रविवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। खेत में 20 वर्षीय युवक सचिन चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतक की पहचान हीरालाल चौहान के पुत्र सचिन चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही बरवापट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सचिन की मौत कैसे हुई?

क्या यह हादसा था, आत्महत्या या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम? इन सवालों के जवाब अभी जांच के दायरे में हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों पर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और जांच पूरी होने का इंतजार करें।

यह खबर पुलिस और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगी।

(रिपोर्टर विनय कुमार जायसवाल)

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले