रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

आस्था और विकास का संगम मटिहनिया खुर्द में छठ घाट का शुभारंभ

कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा नगर के मटिहनिया खुर्द स्थित निर्माणाधीन श्री छठ घाट का विधिवत पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष “बुलबुल” जायसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सभासद और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मनीष

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, June 6, 2026

कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा नगर के मटिहनिया खुर्द स्थित निर्माणाधीन श्री छठ घाट का विधिवत पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष “बुलबुल” जायसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सभासद और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल ने किया शुभारंभ..

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षों में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उसी क्रम में नगर पालिका परिषद पडरौना भी नगर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

अब छठ पर्व होगा और सुविधाजनक…

निर्माणाधीन छठ घाट क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराएगा।पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए छठी मैया से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर लोगों ने नगर पालिका की पहल का स्वागत किया।इस अवसर पर सभासद पीयूष सिंह, रवि प्रताप मल्ल, सिद्धार्थ मल्ल, विनय मल्ल, अशोक सिंह, समरजीत सिंह, चंदन प्रताप सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, रामधारी सिंह, गोवर्धन प्रजापति, सुनील गुप्ता, मंथन सिंह, अनूप गौड़, अनिल पाण्डेय, ध्रुरूप प्रजापति सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले