आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी :-- चेयरमैन विनय जायसवाल ने सफाई कर्मियों का बढ़ाया हौसला - 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्यवाही - शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार - राष्ट्रीय प्रेस क्लब हुआ और मजबूत, मुरादाबाद में 6 नए सक्रिय सदस्य शामिल - बार काउंसिल अध्यक्ष के हस्तक्षेप से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिमेष श्रीवास्तव का नाम मतदाता सूची में हुआ बहालआपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी :-- चेयरमैन विनय जायसवाल ने सफाई कर्मियों का बढ़ाया हौसला - 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्यवाही - शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार - राष्ट्रीय प्रेस क्लब हुआ और मजबूत, मुरादाबाद में 6 नए सक्रिय सदस्य शामिल - बार काउंसिल अध्यक्ष के हस्तक्षेप से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिमेष श्रीवास्तव का नाम मतदाता सूची में हुआ बहाल

आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी :– चेयरमैन विनय जायसवाल ने सफाई कर्मियों का बढ़ाया हौसला

कुशीनगर (पडरौना ) बरसात के मौसम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नगर पालिका परिषद पडरौना ने सराहनीय पहल की है। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित कर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, July 19, 2026

कुशीनगर (पडरौना ) बरसात के मौसम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नगर पालिका परिषद पडरौना ने सराहनीय पहल की है। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित कर उनका सम्मान और उत्साहवर्धन किया। इस पहल से बारिश के दौरान भी नगर की सफाई व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।रेनकोट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि “सफाई कर्मचारी हमारे शहर के असली स्वच्छता प्रहरी हैं। तेज बारिश, ठंड और विपरीत परिस्थितियों में भी वे बिना रुके अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नगर पालिका की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है।”उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। यदि सफाई कर्मचारी सुरक्षित रहेंगे, तभी शहर भी स्वच्छ और स्वस्थ रहेगा।

नगर पालिका परिषद भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों और आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देती रहेगी।रेनकोट प्राप्त करने के बाद सफाई कर्मियों ने खुशी जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों ने कहा कि अब बारिश के दौरान भी बिना किसी परेशानी के अपने दायित्वों का निर्वहन करना आसान होगा।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल, सभासद संतोष मद्धेशिया, रामाश्रय गौतम, श्याम साहा, अब्दुल्ला, छोटे, कयामुद्दीन, भोला साहा, बबलू मोदनवाल, घनश्याम गुप्ता, अरुण पांडेय, आकाश दुबे, संजय कुमार सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।बारिश के बीच नगर को स्वच्छ रखने वाले इन कर्मवीरों के सम्मान में नगर पालिका की यह पहल न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि स्वच्छ और सुंदर पडरौना के संकल्प को भी नई मजबूती देगी।जिला संवाददाता/ मान्धाता कुशवाहा दैनिक अयोध्या टाइम्स

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले