डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओडिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़ - 30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ

अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब— डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

कुशीनगर । तमकुहीराज दिनकर विचार मंच के तत्वावधान में तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘अटल युवा संवाद’ कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय राय ने युवाओं से संवाद करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, July 27, 2026

कुशीनगर । तमकुहीराज दिनकर विचार मंच के तत्वावधान में तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘अटल युवा संवाद’ कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय राय ने युवाओं से संवाद करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। मंच पर पहुंचने पर डॉ. विजय राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके शिक्षित और जागरूक युवा होते हैं। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो क्षेत्र और देश दोनों का भविष्य मजबूत होता है।

12 नीट सफल छात्रों का हुआ सम्मान..

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 12 मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह रहा। डॉ. विजय राय ने सभी छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे तमकुहीराज क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रों से चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

युवाओं को दिया सफलता का संदेश..

अपने संबोधन में डॉ. विजय राय ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाले ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों को अपनाने की अपील की

समर्थकों ने लगाए डॉ.विजय राय नाम के जोरदार नारे..

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने “डॉ. विजय राय जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र, अभिभावक और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक भी मौजूद रहे।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना कार्यक्रम..


अटल युवा संवाद कार्यक्रम शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन और प्रतिभा सम्मान को समर्पित रहा। नीट सफल छात्रों के सम्मान और युवाओं के साथ संवाद ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा रही और बड़ी संख्या में लोगों ने ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
जिला संवाददाता/मान्धाता कुशवाहा
दैनिक अयोध्या टाइम्स

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले