जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

सड़क हादसे में युवक घायल, उपचार जारी

लक्की ढाबे के पास बाइक फिसलने से हुआ हादसा, घायल की हालत खतरे से बाहर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स दयानन्द कुमार

सिंभावली। थाना सिंभावली क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिखेड़ा भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे पीआरबी-5665 को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया है। सूचना पर चौकी इंचार्ज आलोक सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल सीएचसी सिखेड़ा पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

घायल की पहचान आकाश पुत्र श्रीपाल (35 वर्ष) निवासी ग्राम सेहल, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। बताया गया कि आकाश अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP-37V-7353) से ग्राम सेहल से लक्ष्मी नगर, दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान लक्की ढाबे से करीब 300 मीटर आगे उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने आकाश की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। हालांकि, बेहतर जांच एवं एक्स-रे के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

मौके पर घायल का भाई कपिल भी मौजूद रहा। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले