अवैध मीट कारोबारियों की 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क, थार-स्विफ्ट समेत आलीशान मकान सीज - समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: श्री राजेश अग्रवाल - जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन।अवैध मीट कारोबारियों की 2.37 करोड़ की संपत्ति कुर्क, थार-स्विफ्ट समेत आलीशान मकान सीज - समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति: श्री राजेश अग्रवाल - जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन।

दबंगों के हमले से युवक गंभीर घायल, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से गुहार

पुलिस पर ढिलाई का आरोप, पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 4, 2026

हापुड़ दयानन्द कुमार

हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र स्थित सुभाष विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के प्रति नरमी बरतने और मामले में प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार के अनुसार कॉलोनी में रहने वाले कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों से उनकी लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। परिवार का कहना है कि करीब दो माह पूर्व भी युवक पर हमला किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला समझौते के जरिए शांत हो गया था। इसके बावजूद आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

परिजनों के मुताबिक 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे युवक अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक वहां पहुंचे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़ा। शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।पीड़ित की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में भी रोष व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले