जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप युवक ने थाने के बाहर खाया जहर

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमादपुर पमारान गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद से तंग और पुलिस के कथित रवैये से आहत एक युवक ने राजेपुर थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। गनीमत रही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमादपुर पमारान गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद से तंग और पुलिस के कथित रवैये से आहत एक युवक ने राजेपुर थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों और डॉक्टरों की मदद से उसकी जान बचा ली गई।

मारपीट और शिकायत और रिश्वत का आरोप

इमादपुर पमारान निवासी आसाराम पुत्र तुलसीदास के बड़े भाई ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई थी। पीड़ित आसाराम का आरोप है कि थाने के एक सिपाही ने उसके भाई को पकड़ने और कार्रवाई करने के एवज में 2,000 रुपये की मांग की।

खौफनाक कदम:

पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने और कथित रूप से रिश्वत मांगे जाने से आहत होकर युवक ने थाने के बाहर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. हिमांशु राजपूत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर है और सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए।

पुलिस पक्ष:

राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने आरोपों का खंडन करते हुए इसे दोनों भाइयों के बीच का आपसी पारिवारिक विवाद बताया है। उनके अनुसार दोनों भाई शराब पीने के आदी हैं और उनके पिता ने भी पुलिस को बताया है कि इनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले