जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर

कौशल समाधान दिवस पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ट्रेनिंग पार्टनर्स की समस्याओं का किया निस्तारण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 18, 2026

जिला संवाददाता आशीष कश्यप ,दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

लखनऊ, 18 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में आयोजित ‘कौशल समाधान दिवस’ में युवाओं को रोजगार और कौशल से जोड़ने पर मंथन हुआ। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने घोषणा की कि ट्रेनिंग पार्टनर्स की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए अब हर महीने के पहले सोमवार को संवाद आयोजित किया जाएगा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल प्रमाण-पत्र देना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने वैध भुगतानों को तुरंत निपटाने और समस्याओं की स्कीम-वाइज सूची बनाने के निर्देश दिए। वहीं, मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि असेसमेंट प्रक्रिया को तेज करने के लिए राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षकों का पैनल तैयार किया जा रहा है। बैठक में स्टार्टअप्स के लिए परफॉर्मेंस गारंटी राशि घटाने और टिकाऊ प्लेसमेंट पर भी सहमति बनी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले