अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

शेमारू जोश पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘झमकुड़ी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 नवंबर, शाम 7 बजे!

फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री मानसी पारेख ने एक बार फिर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 13, 2025

आयुष गुप्ता मुंबई, 13 नवंबर 2025: बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर ‘झमकुड़ी’ फिल्म शेमारू जोश पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ अब पूरे देश के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रही है। 14 नवंबर, शाम 7 बजे प्रसारित होने वाला यह सिनेमाई अनुभव न सिर्फ आपको सिहरन देगा बल्कि पेट पकड़कर हँसने पर मजबूर कर देगा। डर और हँसी का एक ऐसा दमदार मेल, जिसे देखना अद्भुत होगा।

उमंग व्यास के निर्देशन में बनी ‘झमकुड़ी’ की कहानी आपको लेकर जाती है रहस्यमयी गाँव रानीवाड़ा में जो एक प्रतिशोधी चुड़ैल झमकुड़ी के श्राप से ग्रसित है। नवरात्रि के सकरात्मत्क माहौल में इसकी ताकत बढ़ती है और यह अपना कहर ढाती है। इसी बीच एंट्री होती है बाबलो और कुमुद की. एक ओर जहाँ एक अतरंगी और निडर रियल एस्टेट एजेंट है वहीं कुमुद एक शाही खानदान की वारिस हैं। ऐसे में दोनों अनजाने गाँव के रहस्य्मय अतीत में उलझ जाते हैं और यहीं से कॉमेडी, सस्पेंस और अलौकिक रोमांच का तूफानी सफर शुरू होता है।

फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री मानसी पारेख ने एक बार फिर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर और अभिनेता विराज घेलानी अपने मजेदार अंदाज से हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर करते हैं। इनके साथ ओजस रावल, संजय गोराडिया, जयेश मोरे, क्रुनाल पंडित, चेतन दैया, भावना जानी और अन्य कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी है।

टीवी अब भी हर घर का सबसे खास हिस्सा है जो आज भी परिवारों को एकसाथ लेकर आता है। अब ‘झमकुड़ी’ फिल्म शेमारू जोश पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगी। यह फ़िल्म हँसी, भावनाओं और डर के परफेक्ट मिश्रण को खूबसूरती से पेश करती है, यह साबित करते हुए कि डरावनी कहानी में भी दिल को छू लेने वाले पहलू हो सकते हैं।

अपनी मनोरंजक कहानी, हाज़िरजवाबी वाले डायलॉग्स, डर और मज़े के बेहतरीन मिश्रण के साथ, झमकुड़ी’ फिल्म इस वीकेंड परिवार के साथ देखने के लिए एकदम परफेक्ट फिल्म साबित होगी।

तो तैयार हो जाइए और देखें इस 14 नवंबर, शाम 7 बजे ‘झमकुड़ी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर सिर्फ शेमारू जोश पर!

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले