भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ I - रैली के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। - तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़िया की मौत,हाईवे पर किलोमीटरों तक लंबा जाम, - काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया - विकास कार्यों को गति देने में जुटे ग्राम विकास अधिकारी अवनीश कुमारभारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ I - रैली के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। - तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से डाक कांवड़िया की मौत,हाईवे पर किलोमीटरों तक लंबा जाम, - काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया - विकास कार्यों को गति देने में जुटे ग्राम विकास अधिकारी अवनीश कुमार

गंगा में फेंकी गई महिला चार महीने के बच्चे के साथ तैरकर पहुंची किनारे,पति और ममिया ससुर पर गला घोंटने का सनसनीखेज आरोप

मड़ैयन घाट पुल के पास घटना का आरोप, अचेत होने के बाद गंगा में फेंके जाने की बात; पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर शुरू की जांच

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 13, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के मड़ैयन घाट पुल पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला अपने चार महीने के बच्चे के साथ गंगा नदी में तैरकर जीवित बाहर आई। महिला ने अपने पति और ममिया ससुर पर दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मृत समझकर गंगा में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना का विवरण
पीड़िता की पहचान कायमगंज के गांव मेरगंज निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी, लेकिन पति से अनबन के चलते वह पिछले करीब डेढ़ साल से कंपिल के अकबराबाद निवासी अजीत पुत्र ओमकार के साथ पांचाल घाट पर किराये के कमरे में रह रही थी। अजीत सीएनजी टैंकर चलाता है। सुमन ने बताया कि वह पिछले करीब 15 दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके कारण मकान मालिक लगातार कमरा खाली करने का दबाव बना रहा था। बुधवार शाम करीब सात बजे अजीत अपने ममिया ससुर रामू के साथ काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से उसे यह कहकर निकला कि उसे हरदोई में उसकी ननद के घर छोड़ा जाएगा।
पुल पर रची गई साजिश
आरोप है कि रास्ते में मड़ैयन घाट पुल के पास एक सुनसान जगह देखकर अजीत और रामू ने मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद दोनों ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे वह अचेत हो गई। मृत समझकर आरोपियों ने उसे गंगा नदी में फेंक दिया। ऐसे बची मां और बच्चे की जान
पानी में गिरने के बाद सुमन को होश आ गया। उसने देखा कि उसका चार महीने का बच्चा अभी भी उसके पेट से लगा हुआ था। पानी का तेज बहाव और भारी कपड़ों के कारण उसे तैरने में भारी कठिनाई हुई, लेकिन मां के हौसले और बच्चे की जिद ने उसे हार नहीं मानने दी। वह सैकड़ों मीटर तैरकर गंगा के किनारे सुरक्षित पहुंच गई।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद
किनारे पर काम कर रहे कर्मचारियों ने जब महिला को बदहवास हालत में देखा, तो तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। कर्मचारियों ने उसे शॉल और कपड़े दिए तथा यूपी-112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राम सहाय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला सिपाही कीर्ति चौधरी की देखरेख में पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला के बयानों और आरोपों के आधार पर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले