स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

पिलखुवा पुलिस ने जटपुरा कट से धोखाधड़ी के आरोपी जावेद को दबोचा, बीएनएस की कई धाराओं में केस

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 19, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स
दयानन्द कुमार

हापुड़/पिलखुवा जनपद में अपराधियों एवं मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना पिलखुवा में मुकदमा संख्या 695/2025, बीएनएस के तहत आरोपी वांछित चल रहा था। इस मामले में लोगों को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर उनसे धनराशि हड़पी गई थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जटपुरा कट, जीएस रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जावेद पुत्र स्वर्गीय शाहिद, निवासी मोहल्ला करीमपुरा, कोटला मेवातियान, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मा० न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले