दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार

गांव में मुनादी कर घर-घर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान, पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, September 11, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

घरघोड़ा (रायगढ़)। विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत भेंगारी अंतर्गत ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। ग्रामीणों ने शराब बनाने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है, जिसके लिए गांव में मुनादी कराने के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्रामीणों ने घरघोड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शराबबंदी अभियान के दौरान कुछ असामाजिक तत्व इसमें रुकावट डाल रहे हैं और ग्रामीणों को डराने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि गांव कि महिलाओ सहित ग्रामीणों ने शराबबंदी का समर्थन किया है

ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है कि यदि शराब कारोबार में लिप्त लोग ग्रामीणों के विरुद्ध कोई झूठी शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस पहले ग्रामीणों का पक्ष जाने और उसके बाद ही कोई कार्रवाई करे। साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।इस आवेदन पत्र की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती, रामदुलारी, रूपा, कमला, जमूना, उत्तरा, चंद्रमती, कौशल्या सहित ग्राम चारमार के अनेक नागरिक शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले