जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

सड़क निर्माण में अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ईओ को सौंपा शिकायती पत्र

अतिक्रमण से ठप पड़ा सड़क निर्माण, प्रशासन पर कार्रवाई का बढ़ा दबाव”

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 10, 2026

फर्रुखाबाद। जनपद के नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपकर सड़क की जमीन को तत्काल कब्जामुक्त कराने की पुरजोर मांग की।

अवैध कब्जे का आरोप:

ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण मार्ग पर कुछ दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिससे विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राहगीरों को हो रही परेशानी: पर हुए अतिक्रमण के कारण न केवल निर्माण कार्य रुका हुआ है, बल्कि आम जनता और राहगीरों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वैध दस्तावेजों का अभाव:

ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है, उनके पास इससे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी:

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संयुक्त जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आश्वासनों के अलावा अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। सोमवार को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने नगर पंचायत, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से संयुक्त जांच कर सड़क की जमीन को अविलंब कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

मौजूद रहे प्रमुख ग्रामीण

इस दौरान प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में संजय सिंह, रामेश्वर दयाल, शिव सिंह, सुनील कुमार, मानसिंह, नन्हे लाल यादव, संजीव कुमार, सुशील कुमार, अजय पाल, राम निवास, रामसेवक, घनश्याम, रामकुमार, रजनीश कुमार, लक्ष्मी स्वरूप, अजीत कुमार, रामदास, कन्हैयालाल, रामप्रताप राठौर, धनीराम राठौर, वीरे लाल सक्सेना और राकेश सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले