सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

​लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉ. धर्मवीर तिवारी

रॉबर्ट्सगंज के बूथ संख्या 77 पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा, फॉर्म-6 भरवाकर लोगों को किया जागरूक

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 77 का भ्रमण कर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद छह नागरिकों का ‘फॉर्म-6’ भरवाते हुए कहा कि एक जागरूक नागरिक के लिए मतदाता बनना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार और अधिकार है।

​डॉ. तिवारी ने जानकारी दी कि बूथ नंबर 77 पर कुल 888 मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 150 से अधिक अपात्र नाम काटे गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर एक वोट की कीमत अनमोल है।

छूटे हुए मतदाता तुरंत भरें फॉर्म-6, संशोधन के लिए फॉर्म-7 का लें सहारा

​अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि वर्तमान में सबसे जरूरी कार्य मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। उन्होंने अपील की कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम सूची में नहीं है, वे तत्काल फॉर्म-6 भरकर जमा करें। वहीं, किसी भी प्रकार के संशोधन या नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 का उपयोग करें।

​इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष संजय पांडेय, विनय पांडेय, बीएलओ विनिता पटेल और ओम प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले