उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

मधुपुर बाजार में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा, पुलिस ने दी चेतावनी

सर्विस लेन खाली न करने पर 31 जनवरी से होगा एक्शन, बुल्डोजर चलाने की दी गई चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार में सर्विस लेन पर काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार, 30 जनवरी को पुलिस ने बाजार में माइक (ध्वनि विस्तारक यंत्र) से मुनादी कराकर सभी दुकानदारों को सचेत किया कि वे स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा शनिवार से बड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

​ज्ञात हो कि वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित मधुपुर बाजार में दुकानदारों द्वारा सर्विस लेन पर कब्जा किए जाने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। सर्विस लेन बाधित होने के कारण पैदल यात्रियों को मजबूरी में हाईवे पर चलना पड़ता है, जिससे कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

IGRS पर शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान

​क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस गंभीर समस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को लिखित पत्र देने के साथ ही IGRS के माध्यम से गुहार लगाई गई थी। जनहित की इस समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन ने 31 जनवरी की समय सीमा निर्धारित की है।

​सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने क्षेत्र में एलाउंस कर स्पष्ट किया कि यदि शनिवार से कोई भी दुकानदार सर्विस लेन पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर जेसीबी (बुलडोजर) की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान हेड कांस्टेबल भरत यादव समेत सड़क सुरक्षा टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले