सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

​खेल महाकुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सोनभद्र का भ्रमण कार्यक्रम जारी

खेल महाकुंभ समापन: राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के सोनभद्र दौरे का पूरा कार्यक्रम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव कल, 31 जनवरी (शनिवार) को सोनभद्र जनपद के दौरे पर रहेंगे। वे यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक द्वारा आयोजित ‘विधायक खेल महाकुंभ’ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

आगमन और निरीक्षण भवन का कार्यक्रम

​आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, माननीय मंत्री जी सुबह 11:00 बजे जौनपुर से प्रस्थान करेंगे। बाबतपुर और रिंग रोड होते हुए दोपहर 1:30 बजे वे सोनभद्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) निरीक्षण भवन पहुँचेंगे। यहाँ कुछ समय रुकने के पश्चात वे खेल आयोजन स्थल के लिए रवाना होंगे।

खेल महाकुंभ का भव्य समापन और पुरस्कार वितरण

​दोपहर 2:00 बजे मंत्री जी रॉबर्ट्सगंज स्थित हाइडिल मैदान पहुँचेंगे। यहाँ सदर विधायक श्री भूपेश चौबे द्वारा आयोजित ‘विधायक खेल महाकुंभ’ का भव्य समापन समारोह आयोजित है। मंत्री जी इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

वापसी एवं रात्रि विश्राम

​कार्यक्रम के उपरांत, शाम 3:30 बजे वे रॉबर्ट्सगंज से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:00 बजे जौनपुर निरीक्षण भवन पहुँचने के बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री जी के दौरे को लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले