"या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान - पौआखाली नगर बाजार में दुकान से नकदी चोरी"या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान - पौआखाली नगर बाजार में दुकान से नकदी चोरी

मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चला सघन जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया सजग

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

​अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात/सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

​अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ ‘गुड टच-बैड टच’ और आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने विशेष रूप से साइबर अपराधों पर जोर देते हुए महिलाओं को सचेत किया कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या ओटीपी को साझा न करें। अपराधियों के डर या लालच में न आकर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।

त्वरित सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, छेड़खानी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

​सोनभद्र पुलिस ने जनसंवाद के दौरान आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी, ताकि संकट के समय महिलाएं बिना डरे सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) जैसे नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।

​मिशन शक्ति टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का संकल्प है कि जनपद की हर नारी सुरक्षित और सशक्त महसूस करे। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले