सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 31 जनवरी को करगरा में लगेगा पंजीकरण कैंप, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

- प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह-समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन - नाव, जाल और मछली पालन से जुड़े व्यक्तियों के लिए सुनहरा मौका

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

सोनभद्र (ब्यूरो चीफ, अमान खान)। जनपद के मत्स्य पालकों और मछली कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मत्स्य विभाग ने बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह-समृद्धि योजना के अंतर्गत आगामी 31 जनवरी 2026 को जनपद के ग्राम करगरा में एक विशेष पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

■ सरकारी योजनाओं से जुड़ने का सीधा रास्ता

​सहायक निदेशक मत्स्य श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की मत्स्य विकास से संबंधित योजनाओं का लाभ पाने के लिए NFDP पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस कैंप के माध्यम से उन सभी व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाएगा जो:

  • ​मछली पालन (Fish Farming) करते हैं।
  • ​मत्स्य विपणन (मछली बेचने का कार्य) से जुड़े हैं।
  • ​नदी या जलाशयों में मछली पकड़ने, नाव चलाने या जाल के काम में लगे हैं।

■ कैंप का विवरण और स्थान

  • दिनांक: 31 जनवरी 2026
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से।
  • स्थान: ग्राम करगरा, जनपद सोनभद्र।

■ डिजिटल पोर्टल पर भी कर सकते हैं आवेदन

​सहायक निदेशक ने अवगत कराया कि जो व्यक्ति कैंप में नहीं पहुँच पा रहे हैं, वे स्वयं भी एन.एस.डी.पी. (NSDP) पोर्टल https://nfdp.dof.gov.in के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण होने के बाद मत्स्य पालकों को आधुनिक उपकरण, सब्सिडी और अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

■ सहायक निदेशक की अपील

​श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अपील की है कि करगरा और आसपास के क्षेत्रों के सभी पात्र व्यक्ति अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुँचें और पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी मत्स्य पालक इन लाभकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले