धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

सोनभद्र के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 31 जनवरी को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 14 कंपनियां देंगी नौकरियां

- हिंडाल्को, पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस और यूपी परिवहन विभाग समेत कई नामी कंपनियां होंगी शामिल - जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में सुबह 10 बजे से शुरू होगा साक्षात्कार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 30, 2026

सोनभद्र (ब्यूरो चीफ, अमान खान)। जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन बड़ी पहल करने जा रहा है। आगामी 31 जनवरी 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय, राबर्ट्सगंज के परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में देश की 14 प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पहुंच रही हैं।

​■ नामी कंपनियों में काम करने का मौका

​जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (रेणुकूट), पेटीएम (वाराणसी), श्रीराम फाइनेंस, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, फ्लिपकार्ट और वज्र इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग (सोनभद्र डिपो) द्वारा संविदा पर चालक एवं महिला परिचालकों की भी भर्ती की जाएगी।

​■ इन क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां

​मेले में विजन इंडिया सर्विसेज, मीड लैंड माइक्रोफीन, एमॉस स्किल ग्रुप गुड़गांव, आर.एस.टी. ग्रुप लखनऊ और सोलेरा इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। भर्ती प्रक्रिया सेल्स, फाइनेंस, लॉजिस्टिक्स, टेक्निकल और ट्रांसपोर्ट जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए होगी।

​■ मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:

  • ​समय: 31 जनवरी 2026, प्रातः 10:00 बजे से।
  • ​स्थान: जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज।
  • ​शुल्क: यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

​■ अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

​इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो और रिज्यूमे) के साथ समय पर कार्यालय परिसर में पहुंचें। नियोजकों द्वारा सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले