सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलनसोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सड़क: सोनभद्र में घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

पीडब्लूडी प्रांतीय खंड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पन्नूगंज-निपनिया मार्ग पर ग्रामीणों ने रोका काम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, January 29, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला पन्नूगंज क्षेत्र का है, जहाँ मानक के विपरीत बनाई जा रही सड़क को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

■ 3 किलोमीटर की सड़क, भ्रष्टाचार की जद में

​लोक निर्माण विभाग (प्रातीय खंड) द्वारा पन्नूगंज मेन रोड से ओरगाईं होते हुए निपनिया नहर तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है। निर्माण शुरू होते ही विभाग की लापरवाही उजागर होने लगी। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बेहद निम्न स्तर की है।

■ ‘नाममात्र का तारकोल, दो महीने भी नहीं टिकेगी सड़क’

​प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने मौके पर दिखाया कि सड़क पर तारकोल का छिड़काव सिर्फ खानापूर्ति के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस रफ्तार और गुणवत्ता से काम हो रहा है, यह सड़क दो महीने का भी सीजन नहीं झेल पाएगी। गिट्टियां अभी से उखड़ने लगी हैं, जो विभाग की मिलीभगत की ओर इशारा करती हैं।

■ मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) की शिकायतों को भी किया दरकिनार

​विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने इस भ्रष्टाचार की शिकायत विभागीय अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री के IGRS पोर्टल पर भी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है और घटिया काम बदस्तूर जारी है।

■ जिलाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग

​ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र को संबोधित करते हुए मांग की है कि कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक मानक के अनुरूप (Quality Check) कार्य सुनिश्चित नहीं होता, तब तक वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

■ प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित ग्रामीण

​इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लल्लू पटेल, सुनील कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार, बलवंत पटेल, रामप्यारे पटेल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले