सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

​सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 629 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 11 वाहनों की हुई नीलामी

माल निस्तारण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक का सख्त कदम; कोर्ट के आदेश पर नष्ट की गई अवैध शराब। ​कोन थाने में पारदर्शी तरीके से हुई नीलामी, सरकारी खजाने में जमा हुई वाहनों की राशि

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

सोनभद्र। (अमान खान – ब्यूरो चीफ) जनपद में लंबित माल के निस्तारण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना कोन परिसर में भारी मात्रा में जब्त अवैध शराब को नष्ट किया गया और तस्करी में प्रयुक्त 11 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

भारी मात्रा में नष्ट की गई कच्ची और अंग्रेजी शराब

​अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में वर्ष 2025 के आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 56 अभियोगों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 629 लीटर से अधिक मादक पदार्थों का विधिसम्मत विनष्टिकरण किया गया, जिसमें 535 लीटर कच्ची शराब, 36 लीटर बीयर और 58.860 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल रही। इन सभी पदार्थों को पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी के दौरान जब्त किया था।

11 वाहनों की हुई खुली नीलामी

​विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से थानों में खड़े 11 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की गई। यह पूरी प्रक्रिया माननीय अपर सिविल जज (क0श्रे0)/ जे0एम0 दुद्धी के आदेश पर गठित विशेष समिति की निगरानी में हुई। नीलामी से प्राप्त राशि को सरकारी प्रक्रिया के तहत राजकोष में जमा कराया जाएगा।

अधिकारियों की मौजूदगी में रही पूरी पारदर्शिता

​इस पूरी कार्यवाही के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी ओबरा की अध्यक्षता में समिति मौजूद रही। मौके पर क्षेत्राधिकारी ओबरा, अभियोजन अधिकारी और आबकारी निरीक्षक की उपस्थिति में शराब को नष्ट करने और वाहनों की बोली लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले