अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की बाइक के साथ चंदौली के 3 शातिर चोर गिरफ्तार

सुकृत चौकी पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए आरोपी, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुकृत चौकी पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी पड़ोसी जनपद चंदौली के निवासी बताए जा रहे हैं।

​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले भर में वाहन चोरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में थी। इसी दौरान सुकृत चौकी प्रभारी रविकान्त मिश्रा की टीम ने तीनों युवकों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।

​चंदौली के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल

​पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रोहित कुमार यादव (20 वर्ष), संजय यादव (19 वर्ष) और सत्यम (20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों अभियुक्त ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

​पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में मु.अ.सं. 71/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

​गिरफ्तारी करने वाली टीम:

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रविकान्त मिश्रा के साथ हेड कांस्टेबल उदयभान यादव, भरत यादव, अखिलेश कुमार वर्मा और पीआरवी 3089 के जवान जगतपति मिश्र व आदेश मिश्र (चालक) शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले