बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

​मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुर

जिले भर में चला जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति छात्राओं को किया गया सतर्क

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक बाजारों में पहुंचकर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

​अभियान का नेतृत्व कर रहीं क्षेत्राधिकारी यातायात व मिशन शक्ति की सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य समाज के हर वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा और सतर्कता का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को गुड टच-बैड टच की पहचान और किसी भी अप्रिय स्थिति में आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

साइबर ठगी से बचने और तत्काल मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर जोर

​जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति विशेष रूप से सचेत किया। महिलाओं को बताया गया कि साइबर अपराधी डर या लालच देकर ठगी करते हैं, इसलिए किसी भी अज्ञात लिंक या ओटीपी (OTP) को साझा न करें। पुलिस ने छात्राओं को स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

त्वरित सहायता के लिए जारी किए गए प्रमुख नंबर:

  • 1090/1091: महिला पावर लाइन
  • 1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन
  • 112: पुलिस आपातकालीन सेवा
  • 181: महिला हेल्पलाइन
  • 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

​पुलिस ने आश्वस्त किया कि छेड़खानी या उत्पीड़न की सूचना मिलते ही तत्काल और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि जिले की हर नारी स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले