मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सोनभद्र, चहुंओर लहराया तिरंगा

न्यायालय परिसर में शान से फहराया गया तिरंगा, जनपद न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

​अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। जिले के सरकारी भवनों, न्यायालय परिसरों और शहीद स्थलों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

​जनपद न्यायालय भवन पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने ध्वजारोहण कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। सोनभद्र बार एसोसिएशन में अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने ध्वज फहराया। इस दौरान वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी सहित भारी संख्या में अधिवक्ता व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शहीद स्थलों पर नमन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

​गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को याद करते हुए मारकुंडी पहाड़ी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्मारक पर सोनांचल संघर्षवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल यादव एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। वहीं, शहीद स्थल करारी में संरक्षक रामयश त्रिपाठी ने तिरंगा फहराने के पश्चात नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

​समारोह के दौरान तहसील भवन, परिवार न्यायालय, एमएसीटी भवन और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर भी तिरंगा फहराया गया। विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद मिष्ठान वितरण कर खुशियाँ बांटी गईं। इस मौके पर प्रद्युम्न त्रिपाठी, ठाकुर कुशवाहा, शिखा, ऋषभ और मृत्युंजय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले