कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची - ओबरा तहसील पर आदिवासियों का 'हल्ला बोल', वन विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप - शिक्षा के नाम पर 'लूट' के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तहसील दिवस में सौंपा ज्ञापन - घायल हूं, इसलिए घातक हूं - Raghav Chadhaकार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची - ओबरा तहसील पर आदिवासियों का 'हल्ला बोल', वन विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप - शिक्षा के नाम पर 'लूट' के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तहसील दिवस में सौंपा ज्ञापन - घायल हूं, इसलिए घातक हूं - Raghav Chadha

​गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे सोनभद्र के 8 पुलिस जांबाज, डीजीपी ने किया नामों का ऐलान

क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा सहित पांच को शौर्य पदक, तीन को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। गणतंत्र दिवस-2026 के शुभ अवसर पर जनपद सोनभद्र के पुलिस महकमे के लिए गर्व का क्षण आया है। पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तर प्रदेश ने सेवा अभिलेखों और शौर्य कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के 08 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। इन सभी को 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पदक प्रदान किए जाएंगे।

इन्हें मिलेगा ‘प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) सेवा सम्मान’

शौर्य और ऑपरेशनल कार्यों में अदम्य साहस दिखाने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) हेतु नामित किया गया है। उनके साथ ही निरीक्षक सदानन्द राय, निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, आरक्षी रितेश सिंह पटेल और आरक्षी शिवम मौर्य को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।

उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए चयन

विभाग के प्रति अटूट निष्ठा और अनुकरणीय सेवा भाव के लिए निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री नरेन्द्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह हेतु चुना गया है। वहीं, हेड कांस्टेबल ड्राइवर रामनाथ सिंह यादव और हेड कांस्टेबल रामेश्वर राम को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

कर्तव्यपरायणता का मिला फल

पुलिस विभाग के अनुसार, इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया है। यह सम्मान न केवल इनके व्यक्तिगत मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि पूरे जनपद की पुलिस टीम के लिए प्रेरणा बनेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले