दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

सोनभद्र: अवैध गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, सात गोवंश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई; देवाटन तिराहे से दबोचा गया अभियुक्त, दो हिस्ट्रीशीटर भाई फरार

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोन पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सात राशि गोवंश बरामद किए और मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो हिस्ट्रीशीटर भाई भागने में सफल रहे।

घेराबंदी कर दबोचा गया तस्कर

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बागेसोती चौकी प्रभारी विरेन्द्र वर्मा की टीम ने देवाटन, लौंगाबाँध तिराहे पर संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनवर अली पुत्र अजीमुद्दीन (निवासी कुडवा) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वध हेतु ले जाए जा रहे 07 अदद गोवंश बरामद हुए।

दो हिस्ट्रीशीटर भाई फरार, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस तस्करी में संलिप्त अभियुक्त के दो अन्य भाई हफीज अली और रोज मोहम्मद भी शामिल हैं, जो पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ये दोनों अभियुक्त क्षेत्र के चिह्नित हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

कानूनी कार्यवाही और आपराधिक इतिहास

पकड़े गए अभियुक्त अनवर अली के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें मारपीट और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विरेन्द्र वर्मा के साथ व0उ0नि0 राकेश राय, उ0नि0 लालजी यादव, हे0का0 विनय यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, का0 मन्टू सिंह और अशोक कुमार शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले