सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

सड़क सुरक्षा अभियान: सोनभद्र में सड़कों पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध ‘जीरो फैटालिटी’ एक्शन

ZFD योजना के तहत सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला पुलिस का डंडा; दर्जनों का कटा चालान।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जनपद पुलिस ने कमर कस ली है। शासन की महत्वपूर्ण ‘जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट’ (ZFD) योजना के तहत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ शनिवार को सघन अभियान चलाया।

अव्यवस्थित खड़े वाहनों का कटा चालान, चालकों को दी कड़ी हिदायत

क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी एवं यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल ने रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर प्रवर्तन कार्यवाही की। इस दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े दर्जनों वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी और दंडात्मक कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में वाहन स्वामियों को चेतावनी दी कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दुर्घटना मुक्त जनपद के लिए पुलिस का ‘जागरूकता’ और ‘डंडा’ साथ-साथ

कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहन अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे निर्दोष लोगों की जान जाती है। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।” पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की। जनपद में यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले