धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिलधर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली में सजी महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल

अनपरा पुलिस व साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, साइबर फ्रॉड पीड़ित को ₹10 हजार की राशि वापस

“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” — अनपरा पुलिस की पहल से साइबर फ्रॉड पीड़ित को मिली राहत

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 23, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक पीड़ित को उसकी धनराशि वापस कराई है।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


₹10 हजार की हुई थी साइबर ठगी
थाना अनपरा क्षेत्र के परासी निवासी राम विनय मेहता पुत्र स्वर्गीय तोखी मेहता के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर ₹10,000/- की धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर साइबर सेल टीम ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया।


बैंक से समन्वय कर लौटाई गई राशि
साइबर सेल टीम द्वारा संबंधित बैंक से त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार फ्रॉड की गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।


साइबर अपराधों को लेकर जनजागरूकता
इसके अतिरिक्त थाना अनपरा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया तथा सतर्क रहने की अपील की गई।


साइबर टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद मोहन बिंद एवं महिला हेड कांस्टेबल किरण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले