सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

साइबर ठगी की शिकार महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पिपरी पुलिस ने वापस कराए 20 हजार

"सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा": अज्ञात जालसाजों ने बैंक खाते से उड़ा दी थी रकम, पुलिस की तत्परता आई काम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 23, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने एक पीड़िता को उसके मेहनत की कमाई वापस दिलाकर ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश की है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के जरिए उड़ाए गए 20,000 रुपये सफलतापूर्वक पीड़िता के खाते में वापस आ गए हैं।

क्या था मामला?

​पिपरी थाना क्षेत्र के हिण्डालको कॉलोनी (वार्ड नंबर 07), रेनूकूट की निवासिनी सुधा देवी पत्नी गणेश सिंह के साथ बीते दिनों किसी अज्ञात जालसाज ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 20 हजार रुपये पार कर दिए थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से की थी।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में पिपरी थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम ने संबंधित बैंक से तत्काल पत्राचार किया और धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई धनराशि को होल्ड (Freeze) करा दिया। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरी राशि (20,000/- रुपये) आवेदिका के मूल खाते में वापस करा दी गई।

पीड़िता ने जताया आभार

​अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर आवेदिका सुधा देवी के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित पिपरी थाना की साइबर टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

​इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और महिला आरक्षी अर्चना की मुख्य भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले