अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

​सोनभद्र में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 2 तस्कर घायल

पुलिसकर्मी को पिकअप से मारी टक्कर, 9 गौवंश बरामद; बिहार के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 23, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘क्रैकडाउन’ अभियान के तहत गुरुवार को घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना घोरावल के केवली ग्राम के पास खाखे मोड़ नहर पुलिया पर पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान तस्करों ने भागने के प्रयास में एक मुख्य आरक्षी को पिकअप से टक्कर मारकर घायल कर दिया।

​घेराबंदी देख पुलिस पर झोंका फायर

​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, गौ-तस्करी रोकने के लिए घोरावल, करमा और शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर खाखे मोड़ के पास घेराबंदी की थी। मध्य प्रदेश बॉर्डर से बिना नंबर की पिकअप में गौवंश लादकर बिहार ले जा रहे तस्करों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई (आत्मरक्षार्थ) में पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए।

​कांस्टेबल घायल, तस्करों के पास से हथियार बरामद

​मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें मुख्य आरक्षी राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिद्धनाथ खरवार (चालक) और ओमप्रकाश यादव (वाहन मालिक) के रूप में हुई है, जो बिहार के कैमूर और भभुआ जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से:

  • ​09 राशि गौवंश (01 मृत अवस्था में)
  • ​01 पिकअप वाहन (बिना नंबर प्लेट)
  • ​02 अवैध तमंचे (.315 बोर) एवं कारतूस बरामद किए हैं।

​बिहार से पश्चिम बंगाल तक फैला है नेटवर्क

​पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त हैं। वे मध्य प्रदेश बॉर्डर से पशुओं को लाकर नौगढ़ के रास्ते बिहार ले जाते थे, जहाँ से इन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

​घायल तस्करों और घायल सिपाही राजीव कुमार को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी घोरावल भेजा गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले