सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

साहित्यिक समागम: ‘साहित्य दर्शन’ पुस्तक का विमोचन एवं कवि सम्मेलन 24 को

सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सजेगी काव्य महफिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होगा अभिनंदन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, January 23, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद की साहित्यिक चेतना को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से आगामी शनिवार, 24 जनवरी को एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहीद स्थल करारी, साहित्य दीप संस्थान एवं दयानंद साहित्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा।

तीसरी कृति ‘साहित्य दर्शन’ का होगा विमोचन

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तीसरी पुस्तक ‘साहित्य दर्शन’ का विमोचन होगा। साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली चंद्रलेखा सिंह की यह कृति समाज और संवेदनाओं के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती है।

देशभर के दिग्गज कवि बिखेरेंगे काव्य छटा

​विमोचन के उपरांत आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न जनपदों के लब्धप्रतिष्ठ रचनाकार अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। इसमें मुख्य रूप से:

  • ​शारिक मखदूम (फूलपुर, प्रयागराज)
  • ​शिवदास (चंदौली)
  • ​प्रकाश मिरजापुरी
  • ​धर्म देव चंचल (अहरौरा)
  • ​रामनरेश पाल (वाराणसी) सहित जनपद के अन्य नामचीन कवि शिरकत करेंगे।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान

​इस अवसर पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है। इसमें सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव (एडवोकेट) एवं महामंत्री योगेश कुमार दिवेदी (एडवोकेट) का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

​कार्यक्रम के आयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी (एडवोकेट) ने बताया कि यह आयोजन साहित्य और न्याय जगत के समन्वय का एक अनूठा संगम होगा। उन्होंने जनपद के प्रबुद्धजनों और साहित्य प्रेमियों से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले