जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला कल्याण सचिव मुन्ना सिंह ने दिया इस्तीफा

व्यक्तिगत, प्रशासनिक व व्यावसायिक कारणों का हवाला; संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, July 22, 2026

सोनभद्र ब्यूरो। समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन, सोनभद्र के जिला कल्याण सचिव मुन्ना सिंह ने अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी. यू. अंसारी को संबोधित त्यागपत्र भेजकर व्यक्तिगत, प्रशासनिक एवं व्यावसायिक कारणों से पद छोड़ने की जानकारी दी है।


मुन्ना सिंह ने अपने त्यागपत्र में कहा है कि संगठन से जुड़कर उन्हें मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों में योगदान देने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से बढ़ती व्यक्तिगत और व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण संगठन की गतिविधियों में अपेक्षित समय नहीं दे पा रहे थे।


त्यागपत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में वे सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) से भी जुड़े हैं, जहां नियमित प्रशिक्षण, ड्यूटी एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कारण संगठन के दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था।


उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनके स्वैच्छिक इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें जिला कल्याण सचिव पद सहित संगठन की सभी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही संगठन के उज्ज्वल भविष्य एवं मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले