वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई - भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्रीवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई - भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री

नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़; हावड़ा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सोनभद्र SIT की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से बांग्लादेश तक फैला था जाल, 'शैली ट्रेडर्स' के जरिए होती थी सप्लाई

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, March 19, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित SIT (एसआईटी) टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले कफ सिरप (फेंसाडील) की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य हैंडलर जुबेर हुसैन शेख को पश्चिम बंगाल के हावड़ा (लिलुआ) से गिरफ्तार किया है।

मामले के मुख्य तथ्य:

  • बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क: पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त, वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के ‘शैली ट्रेडर्स’ (रांची) से नशीले सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर तक भेजता था, जहाँ से इसे बांग्लादेश तस्करी कर दिया जाता था।
  • बांग्ला भाषी गिरोह: तस्करी को आसान बनाने के लिए इस गिरोह में ज्यादातर बांग्ला भाषी लोगों और ड्राइवरों को शामिल किया गया था।
  • पकड़े जाने पर ‘फैमिली सपोर्ट’ का लालच: गिरोह बेहद सुनियोजित था। पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक मदद और जमानत का खर्च गिरोह उठाता था ताकि वे पुलिस के सामने राज न खोलें।
  • ईद के नाम पर बांटने थे पैसे: अभियुक्त जुबेर हावड़ा के एक होटल में जेल में बंद ड्राइवरों के परिवारों को ईद के अवसर पर ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता देने के लिए पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
  • सोनभद्र SIT की टीम: इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में निरीक्षक सदानन्द राय (प्रभारी ओबरा), उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, मु0आ0 प्रकाश सिंह और मु0आ0 मनीष सिंह की मुख्य भूमिका रही।

​गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले